फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में 25 पहुंचा स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा

कांगड़ा में 25 पहुंचा स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा

Wed, 30 Jan 2019 12:40 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में 25 पहुंचा स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा
कांगड़ा में 25 पहुंचा स्वाइन फ्लू ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा
विज्ञापन

धर्मशाला अस्पताल पहुंचे सर्दी-जुकाम और बुखार 200 मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में इस सीजन में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। इनमें से दो मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिला में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में स्वाइन फ्लू के टेस्ट हो रहे हैं। मंगलवार को कई नया मामला सामने नहीं आया है। इधर, धर्मशाला अस्पताल में मंगलवार को सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज आए। लगभग 800 मरीजों ने जांच के लिए पंजीकरण करवाया, जिसमें से लगभग 200 मरीजों ने सर्दी-जुकाम और बुखार की जांच करवाने आए थे। स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि सोमवार को लिये सैंपलों में किसी भी मरीज में स्वाइन फ्लू नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पास टेमीफ्लू दवाई का पर्याप्त कोटा है।

जोनल अस्पताल धर्मशाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने कहा अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की गई है, जिसमें दो बेड रखे गए हैं। अस्पताल में अभी स्वाइन फ्लू का मरीज दाखिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed