{"_id":"5bfedfbcbdec2241cc618131","slug":"181543430076-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 होटल-गेस्ट हाउस की बिजली-पानी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 होटल-गेस्ट हाउस की बिजली-पानी बहाल
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज और धर्मशाला के 45 होटल व गेस्ट हाउस की बिजली-पानी के कनेक्शन बहाल हो गए हैं। नगर निगम धर्मशाला ने दस्तावेज पूरा करने के बाद इन होटल व गेस्ट हाउस का बिजली-पानी बहाल कर दिया है।
एमसी ने विद्युत बोर्ड और आईपीएच विभाग को दस्तावेज पूरे करने वाले होटल व गेस्ट हाउसों की सूची भेजी है। दरअसल हाईकोर्ट के आदेशों पर धर्मशाला एमसी के दायरे में लगभग 150 होटल व गेस्ट हाउसों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए थे। अब लगभग छह महीने बाद दस्तावेज पूरे करने के बाद एमसी धर्मशाला ने इन फिर से बिजली-पानी देने के निर्देश जारी किए हैं।
इस कारण कटा था बिजली-पानी
ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग स्थल न होने, अवैध कब्जा करने, घर में ही गेस्ट हाउस चलाने सहित अन्य खामियां पाए जाने के बाद हाईकोर्ट ने धर्मशाला और मैक्लोडगंज में ऐसे होटलों व गेस्ट हाउस का बिजली-पानी काटा था। हाईकोर्ट के आदेशों पर पीक सीजन में कनेक्शन काटे गए थे।
विज्ञापन
कोट्स
नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त संदीप कदम ने कहा कि खामियां पूरी करने वाले होटल व गेस्ट हाउस संचालकों के बिजली-पानी के कनेक्शन बहाल कर दिए हैं। इस बारे में आईपीएच विभाग व विद्युत बोर्ड को सूचित किया गया है।