{"_id":"5b28048e4f1c1bfa6e8b89bd","slug":"181529349262-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में जान गवाने बाले सैनिक हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में जान गवाने बाले सैनिक हुआ अंतिम संस्कार
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सद्दूं बड़ग्रां के सैनिक का अंतिम संस्कार
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल की बड़ोह तहसील के गांव सद्दूं बड़ग्रां में दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले असम राइफल के सैनिक राकेश कुमार का सोमवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत प्रधान प्रताप चंद ने बताया कि सिपाही राकेश कुमार (22) पुत्र सूबेदार मेजर ओंकार सिंह असम राइफल में सेवारत था। पिछले दिनों घर से छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी के लिए असम रवाना हुआ था। अपने गंतव्य की ओर जाते हुए ट्रेन से बंगई गांव रेलवे स्टेशन पर अचानक गिर गया और घायल हो गया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं और उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार को उसकी मृत देह को पैतृक गांव पहुंचाया गया और सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ोह तहसील के नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग ने पटवारी प्रेम चंद को अंतिम संस्कार के लिए मौके पर भेजा था।