{"_id":"5aedf9734f1c1b05418b8526","slug":"181525545331-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच विभाग के अधिकारियों ने किया कूहल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच विभाग के अधिकारियों ने किया कूहल का निरीक्षण
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच अधिकारियों ने किया कूहल का निरीक्षण
भवारना (कांगड़ा)। किसानों को बेहतर पानी की सुविधा दिलाने के लिए आईपीएच के अधिकारियों ने कृपाल चंद कूहल का दौरा किया। मुख्य अभियंता राजेश बख्शी की अगुवाई में एसई एलएस ठाकुर और एक्सईएन पालमपुर संजय ठाकुर ने बंदला से लेकर गढ़ तक कूहल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के आदेशों पर किया गया। विभाग के अधिकारियों की ओर से ऊपर से लेकर नीचे तक किए गए कूहल के निरीक्षण में अभी भी कुछ खामियां पाई हैं। इसमें कई जगहों पर अभी भी गाद भरी हुई है लेकिन, किसानों को कूहल से सुचारु रूप से पानी दिया जा रहा है। कृपाल चंद कूहल में पिछले पांच साल से पानी नहीं चल रहा था लेकिन सुलह के विधायक और
स्वास्थ्य मंत्री बनते ही विपिन सिंह परमार ने विभाग को आदेश दिए थे कि कृपाल चंद कूहल में पानी चलाया जाए। साथ ही उन्होंने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि कूहल में पानी ही नहीं, बल्कि इसका निरीक्षण भी समय-समय पर किया जाए। इस पर विभाग के उच्चाधिकारियों नेे कृपाल चंद कूहल का शनिवार को निरीक्षण किया।