फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आज रात नौ बजे तक करें बैजनाथ मंदिर में दर्शन

आज रात नौ बजे तक करें बैजनाथ मंदिर में दर्शन

Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
आज रात नौ बजे तक करें बैजनाथ मंदिर में दर्शन
बैजनाथ(कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन माह के चौथे सोमवार के मेले को लेकर मंदिर न्यास ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुल जाएंगे और देर शाम नौ बजे की आरती तक श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण न्यास अब तक खीर गंगा घाट की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कर पाया है। सोमवार को मौसम साफ होने पर ही लोग घाट में स्नान कर सकेंगे। रविवार को मंदिर के भीतरी भाग की फूलों से सजावट करने अतिरिक्त वाटरप्रूफ टेंट की स्थापना कर दी गई । रक्षा बंधन का दिन होने के कारण सोमवार के मेले में भक्तों की तादाद पहले के मुकाबले अधिक रहने की उम्मीद है। मंदिर के पुजारी सुरिंद्र आचार्य के अनुसार शिव मंदिर में मां पार्वती और भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप में होने से सावन माह में दर्शनों को शीघ्र फलदायी माना जाता है। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम डॉ. मुरारी, मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed