{"_id":"5c02d17ebdec2241ca08f322","slug":"171543688574-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई दाड़ी-स्टेडियम रोड़ पर खड़े नहीं होंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई दाड़ी-स्टेडियम रोड़ पर खड़े नहीं होंगे भारी वाहन
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई दाड़ी और स्टेडियम रोड पर खड़े नहीं होंगे भारी वाहन
धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने यातायात की सुचारु व्यवस्था एवं लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आईटीआई से एचपीसीए स्टेडियम तक सड़क मार्ग को बड़े वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन घोषित किया है। उपायुक्त ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115-117 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। उपायुक्त ने कहा कि आईटीआई से एचपीसीए स्टेडियम तक वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते ट्रैफिक जाम की नियमित समस्या और स्थानीय लोगों की समस्याओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने उन्हें सूचित किया था। उपायुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र में बड़े वाहनों में सायं 6 बजे से प्रात: 8 बजे तक सामान चढ़ाया और उतारा जा सकेगा।