फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भतल्ला पंचायत में लीक पाइप के पानी से दरकी पहाड़ी

भतल्ला पंचायत में लीक पाइप के पानी से दरकी पहाड़ी

Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भतल्ला पंचायत में लीक पाइप के पानी से दरकी पहाड़ी
भतल्ला में पेयजल पाइप लीकेज से दरकी पहाड़ी
विज्ञापन

सड़क पर गिरा मलबा, यातायात और पानी की आपूर्ति बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। आईपीएच की लापरवाही से उपमंडल शाहपुर की भतल्ला पंचायत में भू-स्खलन हुआ। इससे यातायात और धर्मशाला के कुछ क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार चड़ी-करेरी सड़क पर भू-स्खलन हुआ। क्षेत्र के सुभाष चंद, तिलक शर्मा, बिहारी लाल, जगत राम, श्रेता राम, विनोद कुमार, चंचला देवी ने कहा कि पिछले कई महीनों से यहां पर दो स्थानों पर पानी की पाइप लीक हो रही थी। पाइप लीकेज के बारे में आईपीएच विभाग के अधिकारियों को भी बताया था, लेकिन बावजूद इससे कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। लोगों की शिकायत करने के बाद भी आईपीएच ने मौके पर कोई कर्मचारी नहीं भेजे। लीकेज के बाद पूरा मलबा सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। साथ ही धर्मशाला शहर की पानी की सप्लाई बंद हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि आईपीएच से गज खड्ड से पानी की सप्लाई बंद करने की मांग उठाई अन्यथा ग्रामीण खुद सप्लाई बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई अगर जल्द बंद नहीं हुई तो साथ लगते घरों को भी भू-स्खलन से नुकसान हो सकता है। उधर, प्रधान ग्राम पंचायत करेरी कर्म चंद, सुभाष चंद, पुरुषोत्तम, देसराज आदि ने शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और प्रशासन से मौका करने की गुहार लगाई। सड़क बंद होने के कारण वीरवार को एक बीमार मरीजों को पालकी में बैठाकर बड़ी मुश्किल से अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, आईपीएच के चीफ इंजीनियर राजेश बख्शी ने कहा कि भू-स्खलन के मामले में एसडीओ से जवाब तलब किया गया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग उपमंडल गगल के विवेक कालिया ने कहा कि आईपीएच की पाइप लीक होने के कारण पहाड़ दरका है। कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारियों को जेसीबी से मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed