{"_id":"5aca668b4f1c1b636b8b46cb","slug":"171523213963-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवार दिखाकर गगल चौक से टैक्सी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवार दिखाकर गगल चौक से टैक्सी उड़ाई
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
तलवार दिखाकर गगल चौक से टैक्सी उड़ाई
युवती समेत दो युवक रात 8 बजे टैक्सी लेकर पठानकोट की ओर हुए फरार
टैक्सी सेवा के लिए पूछने पर युवकों ने निकाली तलवार, चालक जान बचाकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
गग्गल (कांगड़ा)। गग्गल चौक में रात करीब 8 बजे गुंडागर्दी का नाच हुआ। चौक पर एक लड़की के साथ दो अज्ञात युवक सरेआम तलवार लहराकर एक टैक्सी चालक की टैक्सी लेकर पठानकोट की ओर फरार हो गए। टैक्सी चालक पुलिस थाने की ओर भागा। टैक्सी अगवा होने होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे जिला कांगड़ा में वायरलेस मैसेज के जरिए नाकेबंदी कर दी। टैक्सी का नंबर एचपी 01डी 5345 बताया जा रहा है। रात करीब 11 बजे खबर लिखे जाने तक पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। रविवार को बाजार बंद होने की वजह से चौक पर रात को कम लोग थे। माना जा रहा है आरोपियों ने इसका फायदा उठाया।
टैक्सी चालक एवं मालिक साजन कपूर निवासी इच्छी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी एक युवक सरदार और दूसरा साधारण लग रहा था। दोनों करीब 28 से 30 उम्र के लग रहे थे। युवती थी इसी उम्र की लग रही थी।
टैक्सी चालक ने बताया कि गग्गल चौक पर रात को दो युवक एक युवती के साथ खड़े थे। उसने युवकों से टैक्सी सेवा के लिए पूछा। उसके ऐसा पूछने पर ही युवक गाली गलौज करने लगे। युवकों ने अचानक तलवार निकाल ली और उसे टैक्सी से उतार दिया। इसके बाद युवक टैक्सी लेकर फरार हो गए। इसके बाद वह गग्गल पुलिस थाने की ओर भागा। आरोपी युवक पठानकोट की ओर भागे।
विज्ञापन
एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला भर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी है।
---------------------------------------------------------
मिट्टी का बुत्त साबित हुए सीसीटीवी कैमरे
पुलिस प्रशासन की बड़ी चूक, तीन महीने से खराब थे सीसीटीवी
घटना रिकार्ड होती तो तुरंत हो जाती आरोपियों की शिनाख्त
आशीश शर्मागग्गल। रविवार रात गग्गल चौक में तलवार के बल पर टैक्सी लेकर फरार होने का मामला सामने आने के साथ ही पुलिस प्रशासन की बड़ी चूक भी उजागर हुई है। पुलिस की लापरवाही की वजह से गुंडागर्दी का नाच नचाने वाले आरोपियों की तुरंत शिनाख्त नहीं हो पाई। इसलिए पुलिस की जांच तुरंत सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाई। हादसे के वक्त गगल चौक में लगे सीसीटीवी कैमरों में बड़ी वारदात रिकार्ड ही नहीं हुई। गगल चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले तीन-चार महीने से खराब पड़े थे। हादसे के वक्त ही प्रशासन की पोल खुली। यदि गग्गल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरा ठीक होते तो इस मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाती। महत्वपूर्ण यह है कि करीब 2 वर्ष पूर्व गग्गल चौक से कुछ लोग टैक्सी हायर कर ले गए थे। आरोपियों ने टैक्सी हाईजेकर कर टैक्सी चालक की हत्या कर शव कोटला के पास पुली के नीचे फेंक दिया था। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने में गगल चौक में लगे सीसीटीवी कैमरा महत्वपूर्ण कड़ी साबित हुए थे।