{"_id":"5afc7b0b4f1c1bda408b5e95","slug":"161526496011-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी मई बीत गई, डिपूओं में नहीं आई चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी मई बीत गई, डिपूओं में नहीं आई चीनी
Updated Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा मई बीता, डिपुओं में नहीं पहुंची चीनी
18 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिला कोटा
हरीश चंद्र
धर्मशाला। सूबे में नई सरकार के गठन को पांच महीने का समय हो गया। पांच महीने में सिर्फ पहले दो महीने ही 18 लाख उपभोक्ताओं को डिपुओं में चीनी का कोटा मिला है। सूबे के डिपुओं में पिछले तीन महीने से लगातार चीनी के कोटे की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। मई माह में चीनी कोटे के आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आधा महीना बीत जाने के बावजूद अभी तक चीनी का कोटा डिपुओं में नहीं पहुंचा है। उपभोक्ता डिपो संचालकों से हर महीने चीनी कोटे के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार टाला जा रहा है। यही नहीं, सरसों के तेल का कोटा भी डिपुओं में नहीं पहुंचा है। तेल की जगह रिफाइंड का कोटा भेजा गया है। उधर, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश शर्मा ने कहा कि चीनी का कोटा पीछे से नहीं आया है। जैसे ही गोदाम में चीनी की सप्लाई आएगी, डिपुओं को चीनी भेज दी जाएगी।