{"_id":"5acbc5274f1c1b051d8b5907","slug":"151523303719-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे हमीरपुर ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे हमीरपुर ओवर ऑल चैंपियन
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कराटे में हमीरपुर ओवर ऑल चैंपियन
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश कराटे संघ की प्रदेश स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष वर्ग की दो दिवसीय प्रतियोगिता बैजनाथ के महाराजा पैलेस में हुई। इसमें प्रदेश के चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला ने नौ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि शिमला आठ गोल्ड के साथ दूसरे, मंडी सात स्वर्ण पदक जीत तीसरे और बिलासपुर छह स्वर्ण पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में शिमला से तमना, स्वास्तिका, आस्था, कशिश, ईशा, अर्पिता, ऋतुल, ऊना से श्रेया, हमीरपुर से आकृति, तानिया, कांगड़ा से सौंधी, कुल्लू से आरोहि, इशिका, बिलासपुर से सिमरन, अनन्या और आर्या ने पदक जीते। वहीं पुरुष वर्ग में शिमला से कार्तिक, सूर्यांश, हमीरपुर से सुजल, आयुष, शिवम, गौरव, चैतन्य, हर्ष, स्पृर्ष, मंडी से जयंत, अभिनव, हंस, अर्जुन, कुल्लू से साहिल, देवांशु, कांगड़ा से शुभम, शौर्य, भानु और उदय आदि ने प्रतियोगिता में पदक हासिल किए। प्रदेश कराटे संघ के अध्यक्ष जनक राज ने बताया कि प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में होगी।
---