{"_id":"6749cc9896609e6de10a914f","slug":"149-doctors-will-take-training-in-panchakarma-kangra-news-c-95-1-kng1002-156273-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंचकर्म का प्रशिक्षण लेंगे 149 डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंचकर्म का प्रशिक्षण लेंगे 149 डॉक्टर
Sat, 30 Nov 2024 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 30 Nov 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटरों के डॉक्टरों को दिसंबर में पंचकर्म का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 149 डॉक्टरों ने पंजीकरण करवाया है। प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला में दो और तीन दिसंबर को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण में आठ और नौ दिसंबर को पंचकर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य डॉक्टरों को पंचकर्म चिकित्सा की तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वे अपने रोगियों को इस उपचार से लाभ पहुंचा सकें। प्रशिक्षण आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के विशेषज्ञों की ओर से दिया जाएगा। इसके तहत डॉक्टरों को यह सिखाया जाएगा कि कैसे पंचकर्म के माध्यम से रोगियों का इलाज किया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक उपकरण भी आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटरों में उपलब्ध कराए जाएंगे।
पपरोला की टीम पहले चरण में डॉक्टरों को प्रशिक्षण देगी। इसके बाद धर्मशाला के एमडी पंचकर्म डॉक्टर दूसरे चरण में प्रशिक्षण देंगे। इस प्रशिक्षण के बाद डॉक्टरों को अपने स्थानों पर पंचकर्म उपचार की विधियां समझने का अवसर मिलेगा। इससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डॉक्टरों को यह भी सिखाया जाएगा कि रोगियों के इलाज के लिए कौनृसी दवाइयां दी जानी चाहिए और किस प्रकार की मालिश या मसाज से उपचार किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण का लाभ मरीजों को भी मिलेगा, क्योंकि डॉक्टर पंचकर्म की प्रक्रिया को सही तरीके से जानने के बाद उन्हें घर के पास ही उचित उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
आयुष विभाग की ओर से दिसंबर में दो चरणों में आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटरों के डॉक्टरों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के विशेषज्ञ डॉक्टरों को पंचकर्म के लिए प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के बाद डॉक्टर अपने वेलनेल सेंटर में मरीजों का पंचकर्म विधि से इलाज कर सकेंगे।
-डॉ. हरीश भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी, कांगड़ा