{"_id":"61f6d9e104dead72250f21b2","slug":"148-people-corona-infected-in-the-district-two-elderly-people-died-kangra-news-sml398115054","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को टेस्टिंग कम होने से 148 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को टेस्टिंग कम होने से 148 लोग संक्रमित
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को बाजार बंद होने के कारण कोरोना टेस्टिंग भी कम हुई है। इस कारण रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 148 नए मामले सामने आए हैं और 55 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग भी जीत ली है।
रविवार को भी जिला कांगड़ा में दो बुजुर्गों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। मृतकों में राजा का बाग गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल में उपचार को दौरान मौत हो गई। इसके अलावा खुंडियां के लाहरू गांव के 77 वर्षीय बुजुर्ग की भी टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को 61 मील में एचआरटीसी की वर्कशॉप में सात कर्मचारियों सहित जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए हैं। अब जिला में एक्टिव केसों का आंकड़ा 1749 पहुंच गया है। वहीं 1210 संक्रमित लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस समय जिला कागंड़ा में डेल्टा वैरियंट के साथ ऑमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं। रविवार को भंगोली गांव में तीन लोग, मोहाल सिहल गांव के छह लोग, लोहाना गांव के चार लोग, सीएसआईआर पालमपुर का एक कर्मी, सीएच भवारना का एक कर्मी, गहराम गांव के चार लोग, दाड़ी के तीन लोग, सरी वार्ड टांडा में दो मरीज, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के दो शिक्षक, होल्टा कैंप पालमपुर के तीन जवान, पुलिस थाना नगरोटा बगवां का एक जवान, गो सदन कांगड़ा के पांच लोग, पालमपुर के चार लोग और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। सीएमओ कांगड़ा में लोगों से लक्षण होने पर कोरोना जांच करवाने की अपील की है।