{"_id":"5b22adb54f1c1ba96e8b8017","slug":"141528999349-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में तंदरुस्त रहने को योग बनाना होगा जीवन का हिस्सा:शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में तंदरुस्त रहने को योग बनाना होगा जीवन का हिस्सा:शांता
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
योग को बनाना होगा जीवन का हिस्सा : शांता
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने कहा कि विश्व भर में योग का महत्व बढ़ गया है। योग से अब यह बात साफ हो गई है कि जो योग करते हैं, वे निरोग रहते है। यही सबसे बड़ा कारण है कि देश के प्रधानमंत्री लोगों को फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। उन पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी होने के बाद भी वे सुबह उठकर रोजाना योग करते हैं। इससे उन्होंने लोगों को फिटनेस रहने का साफ संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग कर सकते हैं, तो हम रोजाना क्यों नहीं योग कर सकते। फिटनेस एक बड़ी चुनौती बन गई है और इस चुनौती को योग के जरिए पार पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में प्राकृतिक चिकित्सा में अपना नाम कमा चुका कायाकल्प संस्थान 16 से 21 जून तक पालमपुर में योग शिविर का आयोजन कर रहा है। योग देश की ऋषि मुनियों के देन है। लेकिन, आधुनिकी की चकाचौंध में आदमी इसे भूल गया है।
-