{"_id":"5b1c1fb84f1c1b614d8b58e4","slug":"141528569784-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंकड़ों लोगों की आमद वाला बड़ोह कस्वा शौचालय से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंकड़ों लोगों की आमद वाला बड़ोह कस्वा शौचालय से महरूम
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ोह कस्बे में शौचालय पर ताला, लोग हो रहे परेशान
सरकारी कार्यालयों में काम करवाने हर रोज सैकड़ों लोग आते हैं यहां
धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र है बड़ोह
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां हलके के चंगर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक, धार्मिक, शैक्षणिक और राजनीतिक गतिविधियों के केंद्र बड़ोह में शौचालय की सुविधा न मिलने से लोग परेशान हैं। यहां पूर्व में निर्मित शौचालय की हालत इतनी जर्जर हो गई है कि उस पर करीब 10 महीने से ताला लटका है।
शौचालय सुविधा न होने के कारण विभिन्न कार्यों के लिए यहां आने वाले इलाका वासियों विशेषकर महिलाओं के समक्ष एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। बड़ोह कस्बा चंगर क्षेत्र का एक मात्र ऐसा केंद्रित स्थल है, जहां पर चंगर क्षेत्र की संबंधित लगभग 24 पंचायतों के सैकड़ों लोग रोजाना अपने तहसील संबंधी कार्यों के अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक खरीददारी, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए आते हैं, लेकिन कस्बे बंद पड़े शौचालय के कारण उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उधर क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राज कुमार, पंचायत के पूर्व नुमाइंदों और बाशिंदों रीता देवी, मस्त राम, कुलदीप सिंह, अमी चंद, राजेश कुमार, मेहर चंद, रवि कुमार और सुनील आदि ने सरकार और प्रशासन से बंद पड़े शौचालय की मरम्मत कर उसे खोलने या फिर नया शौचालय निर्मित करने की मांग उठाई ताकि यहां आने वाले सैकड़ों लोगों को लघु शंका और शौचालय आदि जाने में राहत मिल सके। उधर, बड़ोह तहसील के नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित पंचायत प्रस्ताव पारित कर जिला उपायुक्त को भेजे। समस्या का शीघ्र समाधान होगा।