फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सुलह-परौर वाया झज्जर सड़क में न्यूगल खड्ड पर बनेगा पुल

सुलह-परौर वाया झज्जर सड़क में न्यूगल खड्ड पर बनेगा पुल

Sat, 02 Feb 2019 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
सुलह-परौर वाया झज्जर सड़क में न्यूगल खड्ड पर बनेगा पुल
सुलह-परौर वाया झज्जर सड़क पर साढ़े चार करोड़ से बनेगा पुल
विज्ञापन

न्यूगल खड्ड पर बनने वाले इस पुल के लिए सरकार ने मंजूर किया बजट
पुल बनने से सुलह-परौर समेत दर्जनों पंचायतों के लोगों को होगा लाभ
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। परौर और सुलह समेत कई गांवों की दूरी जल्द ही कम हो जाएगी। परौर के पास न्यूगल खड्ड पर सुलह-परौर और झज्जर सड़क पर जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल के लिए नाबार्ड के तहत बजट मंजूर हो गया है। इस पुल का टेंडर भी हो गया है। पुल बनने के बाद सुलह विस के दर्जनों गांव लाभान्वित होंगे। पुल के पास अधूरी पड़ी करीब एक किलोमीटर सड़क भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार इस पुल के लिए सरकार ने चार करोड़ 52 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। पुल के काम के लिए विभाग ने टेंडर समेत सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। पुल के बनने के बाद सुलह और परौर की दूरी करीब छह या सात किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे सुलह और परौर समेत खड़ौठ, बल्ला, पनापर, दरंग, घनेटा, धोरन, ननाओं, रैपुर, सालन समेत दर्जनों गांवों के लोगों को परौर और सुलह जाने में आसानी होगी। पुल बनने से पहले इन गांवों के लोग वाया कुरल या वाया परौर पुल को होकर सुलह या परौर पहुंचते हैं। पुल बन जाने से यह दूरी महज परौर- झज्जर और सुलह के बीच दो से ढाई किलोमीटर के बीच रह जाएगी। पुल के पास बची करीब एक किलोमीटर अधूरी सड़क को भी पूरा कर दिया जाएगा। उधर, लोनिवि के एक्सईएन मनीष सहगल ने कहा कि इस पुल के लिए चार करोड़ 52 लाख मंजूर हुए है। इसका टेंडर कर दिया गया है। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed