{"_id":"5c057f68bdec2241903d8611","slug":"131543864168-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के पीए के नाम पर ठगी करने वाले शातिर की कैंटीन टेंडर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के पीए के नाम पर ठगी करने वाले शातिर की कैंटीन टेंडर रद्द
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीएम के पीए के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी की कैंटीन रद्द
धर्मशाला। मुख्यमंत्री के पीए के नाम पर ठगी की कोशिश करने के आरोपी का कैंटीन टेंडर शिक्षा बोर्ड ने रद्द कर दिया है।
आरोपी युवक लगभग दो साल से शिक्षा बोर्ड धर्मशाला परिसर में कैंटीन चला रहा था। सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने जिस दिन कैंटीन संचालक युवक को फर्जीवाड़े में धरा था, उसी दिन कैंटीन रद्द करने का फैसला ले लिया था। बता दें कि मंडी जिला के आरोपी युवक अनिल ने कांगड़ा बस अड्डे के नजदीक मोबाइल शॉप के मालिक को फोन कर खुद को सीएम का पीए बताया था। फोन पर उसने कहा कि सीएम साहब अपनी बेटी के लिए आईफोन लेना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा था।