फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   1261 news corona positive 14 deaths in Kangra

दवा उद्योग के छह कर्मियों सहित 286 संक्रमित

Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
1261 news corona positive  14 deaths in Kangra
धर्मशाला। जिले में शनिवार को संसारपुर टैरेस के एक दवा उद्योग के छह कर्मियों सहित 1261 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 27 साल की युवती समेत जिले में 14 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। जिले में शनिवार को 703 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डा.ॅ गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंडी के लडभड़ोल के 78 वर्षीय बुजुर्ग की पपरोला, पालमपुर के पनाहार गांव की 60 वर्षीय महिला की धर्मशाला अस्पताल, कांगड़ा के इच्छी गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल, पालमपुर के रतन गांव की 72 वर्षीय महिला की धर्मशाला अस्पताल, नगरोटा बगवां के मेंझा गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल, शाहपुर के 62 वर्षीय बुजुर्ग की एमएच योल, पालमपुर के हंगलोह गांव के 64 वर्षीय बुजुर्ग की होम आइसोलेशन, थुरल के लाहरु गांव की 72 वर्षीय महिला की धर्मशाला अस्पताल, शाहपुर के रैत गांव के 58 वर्षीय व्यक्ति की टांडा, नगरोटा बगवां के 64 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल, जवाली के बनाली गांव की 27 वर्षीय युवक की टांडा अस्पताल, शाहपुर के धनोटू गांव की 45 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल, पंचरुखी के वार्ड नंबर एक के 52 वर्षीय व्यक्ति की सीएच पालमपुर और कांगड़ा की 50 वर्षीय महिला की सीएच कांगड़ा में मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, जिले कांगड़ा के सभी उपमंडलों के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब तक जिले कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 25613 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 16334 ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 8780 मरीजों का उपचार चल रहा है और 497 की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed