{"_id":"5c55d2bcbdec2217fc33e16e","slug":"121549128380-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार रुपये में साधारण बस से करें कुंभ की सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार रुपये में साधारण बस से करें कुंभ की सैर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन हजार रुपये में साधारण बस से करें कुंभ की सैर
कुंभ के लिए एचआरटीसी ने दी ऑन डिमांड बस की सुविधा
साधारण और डीलक्स बस की करवा सकते हैं बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस में लोग करीब 3100 रुपये में कुंभ की सैर कर सकते हैं। इसके लिए एचआरटीसी ने धर्मशाला से विशेष बसें प्रयागराज भेजने की कवायद शुरू कर दी है। एचआरटीसी कुंभ के लिए ऑन डिमांड साधारण और डीलक्स बस भेजेगा। कुंभ मेले के लिए धर्मशाला से चलने बाली बस में दस फीसदी तक किराये में छूट रहेगी।
एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो से यात्रियों के लिए ऑन डिमांड बस सुविधा पांच मार्च तक जारी रहेगी। एचआरटीसी की 37 सीटर साधारण बस की बुकिंग एक लाख 15 हजार और 47 सीटर बस एक लाख 45 हजार रुपये में बुक होगी। उधर, एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम पंकज चड्ढा ने बताया कि शनिवार से प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के लिए ऑन डिमांड बस की सुविधा शुरू कर दी है। इसके लिए रूट भी तैयार किया जा रहा है, जिससे सबसे नजदीकी रूट से यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाया जाएगा।