{"_id":"5c2908f9bdec2256de78f6fc","slug":"121546193145-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न को लेकर बीड़-बिलिंग पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न को लेकर बीड़-बिलिंग पैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न को बीड़-बिलिंग पैक
होटल और विश्राम गृहों में कमरे बुक
राजकुमार सूद
बैजनाथ (कांगड़ा)। मानवीय परिंदों के साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में नववर्ष के आगाज के लिए सैकड़ों पर्यटकों ने दस्तक दी है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान तीन दिन तक पैराग्लाइडिंग की टेंडम उड़ानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहने के चलते बाहरी प्रदेशों के पर्यटकों को मायूस होना पड़ा।
तीन दिन से एक बार फिर से पर्यटकों का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक घाटी में टेंडम उड़ानों का आनंद ले रहे हैं। बीड़ बिलिंग में वर्तमान में छह दर्जन से अधिक होटल, होम स्टे और विश्राम गृह हैं। नए साल के जश्न के लिए घाटी के सभी होटल और विश्राम गृह पैक हो गए हैं। नए साल पर बिलिंग घाटी में बर्फबारी होने पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। बाहरी प्रदेशों के पर्यटकों की चहल पहल से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी प्रकार के लोगों के चेहरों पर रौनक है। साडा के सुपरवाइजर रणविजय ने बताया कि पर्यटन विभाग से पंजीकृत और लाइसेंस धारक पायलटों को ही उड़ानों की अनुमति है। उन्होंने पर्यटकों से पायलटों के दस्तावेज जांचने के बाद ही टेंडम उड़ान भरने का आग्रह किया है।
इनसेट...
धर्मशाला में वीआईपी मूवमेंट से पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव
धर्मशाला में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों और किसी वीआईपी व्यक्ति का कार्यक्रम होने पर बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। पैराग्लाइडिंग से जुड़े लोगों का कहना है कि यह प्रतिबंध गलत है। कोई भी पायलट टेंडम उड़ान के दौरान इतनी लंबी दूरी तय नहीं कर सकता है। इस बार तीन दिन तक पैराग्लाइडिंग पर रोक होने पर पर्यटन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।