{"_id":"5aa6c3aa4f1c1bbb758b51ac","slug":"11520878506-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार ऑफिस जाने का झंझट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार ऑफिस जाने का झंझट खत्म
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। अब लोगों को किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों को अब ये प्रमाणपत्र घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त हो सकेंगे। प्रदेश सरकार ने जिला आयुक्त के सौजन्य से चलाई गई इस योजना के तहत सोमवार को नूरपुर स्थित मिनी सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हाल में एसडीएम आविद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में नूरपुर, गंगथ, कोटला, इंदौरा और जवाली के राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में धर्मशाला से आई विशेषज्ञों की टीम ने विसुअल के जरिये राजस्व अधिकारियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्राप्त करने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर में राजस्व अधिकारियों को विशेषज्ञ की टीम ने ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्राप्त करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी तहसील स्तर पर लोगों को जागरूकता कैंपों में घर बैठे ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की विधि बताएंगे। तहसीलदार ने बताया कि लोगों को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में ऐप डाउनलोड कर उक्त ऐप में जाकर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अप्लाई करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब लोगों को प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए तहसील के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे । आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा ,उनका समय और धन की बचत होगी। तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने बताया कि जल्द ही तहसील से दिए जाने वाले मैन्युअल प्रमाणपत्र दिए जाने बंद हो रहे हैं और जल्द ही उपायुक्त कांगड़ा इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे जिला में करेंगे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों को नूरपुर तहसील से ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी कर इस योजना की शुरुआत हो गई है।