{"_id":"5c4b5399bdec22738d0b57eb","slug":"111548440473-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहार घाटी व छोटा भंगाल का कटा सड़क संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहार घाटी व छोटा भंगाल का कटा सड़क संपर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा बर्फ और बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, मुल्थान का संपर्क कटा
सब हेड
शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, जिला मुख्यालय में कैंट तक पहुंची बर्फबारी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला/मुल्थान (कांगड़ा)। ऊंची पहाड़ियों पर लगातार हो रही बर्फबारी और निचले क्षेत्र में बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी से कई सड़कें बंद हो चुकी हैं, वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर के कारण मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं जिला मुख्यालय में कैंट तक बर्फबारी पहुंच गई है।
शुक्रवार को भी सुबह के समय मौसम पूरी तरह से साफ था, लेकिन थोड़ी देर के बाद ही आसमान पर पूरी तरह से बादल छा गए। इसके चलते जहां ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात का दौर शुरू हुआ, वहीं मैदानी इलाकों में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को नड्डी, भागसू, मैक्लोडगंज, सल्ली, बीड़-बिलिंग, बरोट और मुल्थान में भी ताजा हिमपात हुआ। इसके चलते जिले के कई इलाकों में बिजली की आंख-मिचौनी का दौर भी जारी रहा। वहीं मुल्थान तहसील के तहत आते गांवों में 2 से 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी के कारण क्षेत्र की मुख्य सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई हैं। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जानकारी के अनुसार मुल्थान तहसील के राज गुंधा, कोठीकोढ़, धर्माण, कोलीरोलिंग, मलाह, भुजलिंग, लोहारडी, छेरना गांवों में एक फुट से 2 फुट तक ताजा हिमपात हुआ है। प्रधान मुल्थान सुरिंदर, प्रधान पोलिंग रूप लाल, प्रधान स्वाड लाल सिंह, प्रधान बड़ा गांव मंगत राम ने सरकार व विभाग से आग्रह किया है कि जल्द मशीनें लगाकर सड़कों को बहाल किया जाए। वहीं बरोट बिजली सब डिविजन में भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही, जबकि कई क्षेत्र अभी भी अंधेरे में थे।
ये सड़कें रहीं बंद
शुक्रवार को हुए ताजा हिमपात के कारण चौहार घाटी व छोटा भंगाल क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बरोट-घटासनी, बरोट-लोहारड़ी, मुल्थान-कोठीकोढ़, बरोट-मियोट सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा बरोट-मुल्थान में शुक्रवार को बसें न चलने से लोगों को पैदल ही अपने स्थानों तक पहुंचना पड़ा।