फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बैजनाथ में भी भितरघातियों पर लटकी तलवार

बैजनाथ में भी भितरघातियों पर लटकी तलवार

Wed, 15 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में भी भितरघातियों पर लटकी तलवार
राजकुमार सूद
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। चुनाव के बाद अब पार्टी के लिए काम न करके विरोधी पार्टी का गुणगान करने वाले भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर निलंबन की गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के कुछ टिकट के दावेदारों ने विरोध तो दर्ज नहीं करवाया, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की उम्मीद के अनुसार पार्टी के लिए कार्य भी नहीं किया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ऐसे कुछ कार्यकर्ताओं के नाम कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को भेजने पर विचार किया है। सूत्रों का कहना है कि बैजनाथ मंडल भाजपा जल्द ही बैठक का कर कार्यकर्ताओं से चर्चा करके भितरघातियों के नाम हाईकमान को भेजने पर विचार कर रही है। मंडल भाजपा अध्यक्ष कर्ण सिंह जंवाल का कहना है कि बैठक का आयोजन करके इस पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।

कांग्रेस में भी हुआ था भितरघात
हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल के विरोध में पार्टी के कुछ लोग सामने आए थे। वरिष्ठ पदाधिकारियों व ऑब्जर्वर ने विरोध कर रहे इन लोगों को मनाने के प्रयास भी किए जो नाकाम रहे थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरके कौड़ा का भी कहना था कि पार्टी के पर्यवेक्षक भितरघात के मामलों से वाकिफ हैं। अब प्रदेश कांग्रेस ने भितरघात के आरोप में बैजनाथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर सख्त संदेश दे दिया है कि पार्टी विरोधी कार्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed