{"_id":"6130ebbd8ebc3ef9751a35b4","slug":"111-people-vaccinated-in-bada-bhangal-kangra-news-sml38247553","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा भंगाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 111 लोगों को लगाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा भंगाल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 111 लोगों को लगाया टीका
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में कोविड वैक्सीनेशन के लिए चलाए गए विशेष अभियान में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से 111 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। दो दिन के इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 103 लोगों को पहली व आठ लोगों को दूसरी डोज दी।
इससे पहले जिला प्रशासन के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को हेलीकॉप्टर में बड़ा भंगाल पहुंची थी। टीम में जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एडीसी राहुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सौरभ रत्न और स्टाफ नर्स पायल शामिल थे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि दो दिनों में बड़ा भंगाल में 111 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने बताया कि डॉ. सौरभ और स्टाफ नर्स पायल ने बड़ा भंगाल में रहकर टीकाकरण अभियान को पूरा किया और उसके बाद ही लौटे। दरअसल, बड़ा भंगाल में वैक्सीनेशन के लिए हेलीकॉप्टर के बिना कोई चारा नहीं था।
वर्तमान में बड़ा भंगाल में करीब 180 लोग मौजूद हैं, जबकि अन्य लोग वापस बीड़ आ चुके हैं। बड़ा भंगाल पहुंचने के लिए तीन दिन का पैदल सफर तय करना पड़ता है। बता दें कि इस समय जिला कांगड़ा में 96 प्रतिशत के अधिक को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।