फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   103 people corona in Kangra district after 99 days

99 दिनों बाद जिला कागंड़ा में 103 लोग कोरोना संक्रमित

Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
103 people corona in Kangra district after 99 days
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में शनिवार को 49 तिब्बतियों सहित कोरोना संक्रमण के कुल 103 मामले सामने आए हैं। वहीं, 18 वर्ष की आयु से कम वाले 20 बच्चे कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। ये सभी तिब्बती सिद्धपुर के नेरबलिंगा इंस्टीट्यूट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को आठ साल के बच्चे समेत जिले में दो लोगों की कोरोना के कारण मौत दो गई है। मरने वालों में बैजनाथ का आठ साल का बच्चा और पालमपुर का 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 99 दिनों के बाद कोरोना संक्रमण के मामले 103 आए हैं। वहीं, 29 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के बढ़कर एक्टिव केस 512 पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं और लोगों को अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 48767 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 47168 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं, 1083 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उधर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है, वे समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed