{"_id":"68223f3e0430d745320eb086","slug":"103-challans-issued-for-illegal-mining-fine-of-rs-401-lakh-collected-kangra-news-c-95-1-kng1004-176741-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अवैध खनन पर काटे 103 चालान, 4.01 लाख रुपये वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अवैध खनन पर काटे 103 चालान, 4.01 लाख रुपये वसूला जुर्माना
Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर स्थित खनन कार्यालय के तहत नूरपुर, इंदौरा, जवाली और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर खनन विभाग कड़ी नजर रखे हुए हैं। इससे सीमांत खड्डों में सक्रिय अवैध खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। बीते दो माह में खनन कार्यालय नूरपुर के तहत इन उपमंडलों में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए 103 चालान किए हैं, जिससे 4.01 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
विभागीय जानकारी के अनुसार खनन विभाग ने मार्च में 67 मामले दर्ज किए और जिसमें 45 मामलों में लगभग 2.98 लाख रुपये का जुर्माना किया। अप्रैल में 36 मामले दर्ज किए, जिनमें 19 मामलों में 1.03 लाख रुपये का जुर्माना किया है। इसमें शेष 39 मामलों का निपटारा होना बाकी है, जिनका निपटारा होने पर जुर्माने की राशि बढ़ेगी। वहीं, खनन विभाग ने इस दौरान अवैध खनन में लिप्त विभिन्न वाहनों के चालान किए हैं और कई जगहों पर औचक छापेमारी की गई। साथ ही अवैध खनन में प्रयोग होने वाले रास्तों को बंद भी किया है, जिससे कि खनन माफिया पर नकेल कसी जा सके। उधर, खनन अधिकारी नूरपुर सुरेश कुमार ने 4.01 लाख रुपये जुर्माना वसूलने की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।