{"_id":"5b2553c34f1c1bfa6e8b851d","slug":"101529172931-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तक लाई जाएगी कांग्रेस की नीतियां: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तक लाई जाएगी कांग्रेस की नीतियां: चौहान
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
हर घर तक लाई जाएंगी कांग्रेस की नीतियां : चौहान
पालमपुर (कांगड़ा)। अपने बूथ को मजबूत करने के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने सुलह चुनाव क्षेत्र के बूथ नंबर 49 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में आने वाले समय में बूथ के सभी कांग्रेसियों को एकजुट करने का निर्णय लिया गया। साथ ही घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करने की बात कही। बैठक में कांग्रेस के बूथ स्तर पर सभी विभागों और अग्रणी संगठनों के गठन पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। सुलह विस क्षेत्र में जल्द ही मानव अधिकार विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी और बूथ स्तर पर कार्यकारिणी का गठन होगा। इस मौके पर हरनाम सिंह, रमेश चंद, हरबंस, बलदेव, प्रकाश चंद, बलबीर, धनी राम, बिशंभर सिंह और संजीव आदि मौजूद रहे।