फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   100 youth received appointment letters at the employment fair.

Kangra News: रोजगार मेले में 100 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

Wed, 19 Nov 2025 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 19 Nov 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
100 youth received appointment letters at the employment fair.
देहरा कालेज में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार का इंतजार करते हुए युवा।स्रोत : संवाद
एनआईआईटी फाउंडेशन के सहयोग से देहरा कॉलेज के परिसर में हुआ कैंपस साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर एवं राजकीय महाविद्यालय देहरा की ओर से संयुक्त रूप से मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन एनआईआईटी फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय महाविद्यालय देहरा के परिसर में किया गया।

रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। मेले में देश की अग्रणी कंपनियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। संबंधित कंपनियों के एचआर और प्रतिनिधियों ने छात्रों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता, कौशल एवं रोजगार क्षमता का मूल्यांकन किया। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद कई विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की। कहा कि ऐसे रोजगार मेले न केवल युवाओं को उद्योग से जोड़ते है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और कौशल विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें से करीब 100 बेरोजगार युवकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। हरिपुर कालेज के प्लेसमेंट सैल के प्रभारी दिनेश ने बताया कि दोनों महाविद्यालयों ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के कॅरिअर संवर्धन के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed