फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 lakhs cheated in the name of online trading training

Kangra News: ऑनलाइन ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के नाम पर ठगे 10 लाख

Wed, 13 Mar 2024 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs cheated in the name of online trading training
धर्मशाला। शातिरों ने ट्रेडिंग सिखाने के लिए इंस्टीट्यूशनल अकाउंट खोलकर कांगड़ा के व्यक्ति को 10 लाख रुपये से अधिक की चपत लगाई है। ठगी का एहसास होने पर व्यक्ति ने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति जो कि पहले भी ट्रेडिंग कर रहा था। जब उसने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेडिंग की ट्रेनिंग के लिए लिंक खोले तो वह शातिरों के जाल में फंस गया।
विज्ञापन

पहले व्यक्ति अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग कर रहा था, लेकिन ज्यादा मुनाफे के चक्कर में वह शातिरों में चुंगल में फंस गया। इस पर शातिरों ने ट्रेडिंग सिखाने के लिए उसका फर्जी इंस्टीट्यूशनल अकाउंट खोल दिया। इसमें शातिरों की ओर से उसे लगातार पैसा डालने का दबाव बनाया जा रहा था और ज्यादा मुनाफा होने की बात कही जा रही थी। इसके चलते व्यक्ति दिसंबर माह से शातिरों द्वारा बनाए गए फर्जी खाते में पैसे जमा करवा रहा था। दिसंबर से लेकर अब तक करीब पांच ट्रांजेक्शन के माध्यम से कांगड़ा निवासी व्यक्ति 10 लाख 61 हजार रुपये जमा करवा दिए। पैसे जमा करवाने के बावजूद कोई मुनाफा न होने पर व्यक्ति को ठगी का एहसास हुआ तो उसने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

साइबर ठगों से रहे अलर्ट : प्रवीण
साइबर क्राइम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। उन्होंने आम जनता से इस तरह के साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed