फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 centers set up in the district for CDS and NDA exams.

Kangra News: सीडीएस और एनडीए की परीक्षा जिले में बनाए 10 केंद्र

Sun, 13 Sep 2026 11:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
10 centers set up in the district for CDS and NDA exams.
धर्मशाला। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 13 सितंबर को जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर सीडीएस और एनडीए की परीक्षा होगी। इस परीक्षा के संचालन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कुल 2683 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीडीएस की परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जहां पर 1,073 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला में 288, राजकीय डिग्री काॅलेज धर्मशाला में 384, राजकीय बॉय स्कूल धर्मशाला में 277 और राजकीय बीएड काॅलेज धर्मशाला में 124 अभ्यर्थियों को सीडीएस परीक्षा की परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए की परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 1610 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में 192, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दाड़ी में 192, सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धबाड़ी में 384, एसआईएचएम खनियारा में 192, रिजनल सेंटर मोहली में 469 और आधुनिक पब्लिक स्कूल तपोवन रोड़ सिद्धबाड़ी में 181 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है।
सीडीएस की परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9 से पूर्वाह्न 11 बजे तक (अंग्रेजी), दूसरा सत्र दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक (सामान्य ज्ञान) और तीसरा सत्र दोपहर 4 से शाम 6 बजे तक (प्रारंभिक गणित) विषय का होगा।

एनडीए परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक (गणित) और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक (सामान्य योग्यता परीक्षण) का आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed