फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangana Ranaut breaks silence on marriage rumors, says: I won't do it secretly.

Himachal: अभिनेत्री कंगना रणाैत ने शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Sat, 23 May 2026 11:10 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 11:10 AM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रणाैत ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut breaks silence on marriage rumors, says: I won't do it secretly.
सांसद कंगना रणौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रणाैत ने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों के बाद चर्चा तेज हो गई थी कि कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है। अब अभिनेत्री ने खुद सामने आकर इन खबरों को अफवाह करार दिया है। कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह छुपकर शादी नहीं करेंगी। उन्होंने फैंस से वादा करते हुए कहा कि जब भी वह शादी करेंगी, सभी को इसकी जानकारी देंगी। साथ ही

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अभिनेता को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं और किसी फिल्मी गेटअप को निजी जिंदगी से जोड़ना सही नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में वह पारंपरिक हरे रंग की चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आईं थीं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे। इन चर्चाओं के बीच कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों मुंबई में आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान उनके फिल्मी किरदार वाले लुक में किसी ने तस्वीरें खींच लीं, जिसके बाद लगातार उन्हें फोन और संदेश आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed