फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Sukhu government is taking the health system towards complete collapse

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- स्वास्थ्य व्यवस्था को सम्पूर्ण पतन की तरफ ले जा रही है सुक्खू सरकार

Wed, 23 Oct 2024 05:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Oct 2024 05:40 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Sukhu government is taking the health system towards complete collapse
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार स्वास्थ्य विभाग को सम्पूर्ण पतन की ओर ले जा रही है। लोगों का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। अब सरकार की नाकामी तानाशाही और हठधर्मिता के चलते हिमाचल प्रदेश को 63 विशेषज्ञ डॉक्टर्स नहीं मिल पाएंगे। इसका नुकसान आने वाले समय में प्रदेश को होगा। सिर्फ स्टाइपेन्ड न न देने की वजह से ऐसी स्थिति आई है। नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस के बाद की जाने वाली डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) की डिग्री पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


यह रोक सरकार की तानाशाही के कारण लगाई गई है, क्योंकि सरकार जबकि डीएनबी कर रहे मेडिकल छात्रों को संबंधित निर्धारित स्टाइपेंड नहीं दे रही थी। जिसके बारे में डीएनबी कर रहे मेडिकल छात्रों ने एनबीईएमएस को पत्र लिख कर अवगत कराया था। जिसके बाद एनबीईएमसे ने हिमाचल सरकार से पत्र लिख कर जवाब मांगा था। बार बार पत्र लिखे जाने के बाद भी हिमाचल प्रदेश सरकार कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पायी, जिसके बाद हिमाचल के कोटे पर रोक लगा दी। डीएनबी कर रहे छात्रों को संबंधित राज्य सरकार अथवा मेडिकल कॉलेज द्वारा स्टाइपेंड दिया जाना एक अनिवार्य शर्त है। पहले से चिकित्सकों की कमी झेल रहे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए यह किसी कुठाराघात  से कम नहीं है।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसकी तानाशाही से प्रदेश को कितना बड़ा नुकसान होगा। लोगों की जान बचाना। लोगों के लिए बेहतर और मानकीकृत इलाज देना सरकार की प्राथमिकता में है ही नहीं। इसी कारण ऐसा हुआ है। डीएनबी कर रहे समस्त मेडिकल छात्रों द्वारा हिमाचल सरकार को इस बारे में अवगत कराया गया था लेकिन सरकार मैं कोई सुनवाई नहीं। स्वास्थ्य विभाग में इस समय जो स्थिति है उसे अखबारों में हर दिन पढ़कर समझा जा सकता है। आईजीएमसी जैसे प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान बहुत सामान्य सी जांच की किटें उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर्स  महीनों तक काली पट्टी बांध कर मरीजों का इलाज करते रहे। डॉक्टर्स का एनपीए रोका गया। मरीजों को मिलने वाली बहुत सारी सुविधाएँ उनसे छीनी गई। हिमकेयर के तहत प्रदेश के लाखों लोगों को 5 लाख तक के नि:शुल्क इलाज पर सरकार ने पाबंदी लगा दी। जिसके कारण लोग इलाज कराने के लिए भी कर्ज लेने को विवश है। जब से सत्ता में सुक्खू सरकार आई है तब से हर दिन सरकार द्वारा कुछ ना कुछ हर हिमाचली से छीना जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था के संपूर्ण पतन की जिम्मेदारी सुक्खू सरकार की है। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों पर रहम करे और कम से कम सरकार द्वारा स्वास्थ्य से जुड़ी दी गई सुविधाओं को न छीनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हकों की कटौती के बाद अब लोगों के खाने की कटौती करने पर उतरी सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा की प्रदेश भर से खबरें आ रही है की डिपो में मिलने वाले राशन और खाद्य तेल में भी इस बार सरकार द्वारा घटतौली की गई है। 900 ग्राम के पैक में 550 ग्राम तेल आ रहा है। लोगों के हकों पर कटौती करते करते सरकार अब लोगों के खाने पीने की चीजों में भी कटौती करने पर उतर आई है। एक तरफ पहले ही डिपो में मिलने वाले राशन कि मात्रा और दालों की संख्या घटाई गई इसके बाद उनके दाम में भारी वृद्धि की गई। जिससे लोगो के लिए डिपो का राशन खरीदना भी मुश्किल हो गया। अब इससे भी सरकार का जी नहीं भरा तो अब वजन में कटौती करने पर उतारू हो गई है। सरकार का यह कृत्य लोगो के हाथ से भोजन छीनने जैसा है। सरकार का काम लोगों का भरण-पोषण करना है न कि उन्हें मिल रहे राशन के दाम बढ़ाना और चोरी छुपे उनका वजन कम करना। यह सरकार का शर्मनाक कृत्य है जिसके लिए मुख्यमंत्री को भी माफी मांगनी चाहिए।

सराज मंडल भाजपा के सदस्यता अभियान की थुनाग में की समीक्षा
नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को थुनाग में भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान-2024 के अंतर्गत भाजपा मंडल सराज की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी साथियों से आग्रह किया कि इस अभियान की सफलता हेतु पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने अभी तक निर्धारित लक्ष्य से बढ़कर सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज देश में नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद और ज्यादा लोगों का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। ये यही संदेश देता है कि जनता भाजपा की नीतियों को पसंद करती है और बार बार भाजपा को ही सत्ता में बैठाकर सेवा का मौका देना चाहती है ताकि निरंतर विकास आगे बढ़ता रहे। इस दौरान भाजपा के मंडल महामंत्री भीष्म ठाकुर और टिक्कम राम, भाजपा नेता कमल राणा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed