फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said CM Sukhu should tell what benefit did Himachal get from building Priyanka Gandhi house

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री बताएं प्रियंका गांधी के घर बनाने पर हिमाचल को क्या हुआ फायदा?

Mon, 13 Oct 2025 05:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 05:29 PM IST
सार

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा है कि प्रियंका गांधी द्वारा हिमाचल में घर बनाना उनका बहुत बड़ा कदम है। इससे हिमाचल प्रदेश को बहुत फायदा हुआ है। आखिर प्रियंका गांधी के हिमाचल में घर बना लेने से प्रदेश को क्या फायदा हुआ है? प्रदेश के लोगों को उन्हें यह बात बतानी चाहिए?

विज्ञापन
Jairam Thakur said CM Sukhu should tell what benefit did Himachal get from building Priyanka Gandhi house
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस आत्मविश्वास और दम के साथ प्रियंका गांधी समेत सभी नेताओं ने हिमाचल में विधानसभा चुनाव के दौरान झूठी गारंटियां देकर हिमाचल में लोगों के वोटों पर डाका डाला था। प्रियंका गांधी खुद हिमाचल प्रदेश आईं और रिज मैदान पर सरकारी कार्यक्रम के नाम पर राजनीतिक बयानबाजी की, लेकिन एक बार भी गारंटियों के बारे में सरकार से नहीं पूछा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के लोग इंतजार कर रहे थे जिन लोगों ने 3 साल पहले गारंटियां दी थी, आज वह उनके हिसाब भी देंगे। लेकिन सभी नेता सिर्फ इधर-उधर की बात करके चले गए। सरकारी मंच को राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए जो कुछ भी हुआ है वह केंद्र सरकार की मदद से ही संभव हुआ है। इसके बाद भी केंद्र सरकार की मदद के लिए उनका आभार जताने के बजाय उन पर ही छींटाकसी की गई। एडीबी द्वारा, वर्ल्ड बैंक द्वारा, सभी एक्सटर्नल फंडेड प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रदेश में लगभग हजारों करोड़ रुपये के जो काम चले हुए हैं, वह क्या केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है? क्या उनका 90 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार नहीं वहन करेगी?

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 5500 करोड़ से ज्यादा की आर्थिक सहायता हिमाचल प्रदेश को आपदा के नाम पर दी गई है। प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ का अतिरिक्त पैकेज अलग से घोषित किया है। जो सरकार 5500 करोड रुपये केंद्र से लेकर आपदा प्रभावितों को 300 करोड रुपए भी नहीं दे पाई है वह किस मुंह और नैतिकता से केंद्र सरकार से प्रश्न कर रही है। बीते कल ही हिमाचल प्रदेश में शहरी क्षेत्रों के लिए 1361 प्रधानमंत्री आवास के लिए 34 करोड़ों रुपये और एकीकृत बागवानी मिशन के लिए 25 करोड़ केंद्र द्वारा स्वीकृत हुए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि रिज मैदान पर सरकारी कार्यक्रम के नाम पर राजनैतिक कार्यक्रम किए गए। रिज मैदान की अपनी एक गरिमा है और वहां पर प्रधानमंत्री के अलावा किसी को भी राजनीतिक रैली करने की इजाजत नहीं है।
 

कांग्रेस के आला नेता न तो प्रभावितों से मिले, न आपदा राहत की समीक्षा की
जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर तंज करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने विधानसभा चुनाव के समय हिमाचल प्रदेश के लोगों की राय जानने के लिए अपने गुप्तचरों को गली-गली लगाया था और चाय की दुकान से बड़ी सारी सूचनाएं एकत्र की थी उसी तरह इस बार भी उन्हें अपने गुप्तचरों को लगा कर इस सरकार का हाल चाल, भ्रष्टाचार में डूब रही व्यवस्था, कार्यवाहकों के भरोसे सरकार, मित्र मंडली की मौज की जानकारी लेंगी तो उनकी आंखें खुल जाएगी।

मुख्यमंत्री बताएं प्रियंका गांधी के घर बनाने पर हिमाचल को क्या हुआ फायदा?
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा है कि प्रियंका गांधी द्वारा हिमाचल में घर बनाना उनका बहुत बड़ा कदम है। इससे हिमाचल प्रदेश को बहुत फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री यदि सोशल मीडिया देखेंगे तो पता चलेगा कि पूरे प्रदेश के लोग उनके दावे से हैरान है। हम भी बहुत सोचने विचारने के बाद भी समझ नहीं पाए कि आखिर प्रियंका गांधी के हिमाचल में घर बना लेने से प्रदेश को क्या फायदा हुआ है? प्रदेश के लोगों को उन्हें यह बात बतानी चाहिए?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed