फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said CM Sukhu is adopting new tactics to impose tax on the public

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- जनता पर टैक्स लगाने के लिए नए पैंतरे लगा रहे सीएम सुक्खू

Wed, 09 Oct 2024 07:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 07:36 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार सरकार रोजाना नए पैंतरे लगाकर जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said CM Sukhu is adopting new tactics to impose tax on the public
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बालीचौकी में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार फिजूलखर्ची कम करने के बजाय जनता पर हर रोज नया टैक्स थोप रही है। सरकार रोजाना नए पैंतरे लगाकर जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है। जयराम बुधवार को बालीचौकी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बिना सोचे मनमाने फैसले ले रही है। इससे पहाड़ी राज्य की पूरे देश में जगहंसाई हो रही है। सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा हर वर्ग को झेलना पड़ रहा है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार केवल और केवल केंद्र सरकार के वित्तीय सहयोग से चल रही है।

विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू को सलाह दी कि वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को नसीहत देने के बजाय काम पर ध्यान दें। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों का मॉडल इनके राष्ट्रीय नेताओं ने हरियाणा में भी प्रचारित किया, लेकिन वहां की प्रबुद्ध जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेर दिया। मुख्यमंत्री रोज टैक्स उगाही का नया पैंतरा लगाते हैं और जब विपक्ष जनता की आवाज को बुलंद करते हुए विरोध करता है तो मुख्यमंत्री तुरंत अधिकारियों को आगे कर उन्हें वापस लेते हैं।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिस प्रकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है, उसका खामियाजा कांग्रेस को दोनों राज्यों में उठाना पड़ा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हिमाचल मॉडल की बातें करते रहे और जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया। उन्होंने सवाल किया कि जब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश से बाहर थे तो पीछे से उनके विभाग का निर्णय लेकर टैक्स बढ़ाने का काम किसने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि चुनावों से फुर्सत मिली हों तो प्रदेश के हर जिले का भ्रमण कर जनता के दुख दर्द सुनने की जहमत उठाएं। इस दौरान उन्होंने बालीचौकी में संगठन पर्व भाजपा सदस्यता अभियान के तहत आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस अभियान की सफलता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed