फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said accusing JP Nadda is a sign of Congress anti development mentality

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- जेपी नड्डा पर आरोप लगाना कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता का परिचायक

Tue, 11 Mar 2025 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 05:47 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जितनी बार हिमाचल प्रदेश आते हैं उतनी बार वह प्रदेश के लिए सैकड़ों करोड़ की सौगात लेकर आते हैं। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said accusing JP Nadda is a sign of Congress anti development mentality
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र सरकार भरपूर सहयोग दे रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जितनी बार हिमाचल प्रदेश आते हैं उतनी बार वह प्रदेश के लिए सैकड़ों करोड़ की सौगात लेकर आते हैं। उनके प्रयासों के कारण ही आज हिमाचल प्रदेश में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस एम्स जैसा संस्थान है। जहां पर अत्यधिक सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं। लेकिन कांग्रेस की विकास विरोधी सोच के नेता  आज एम्स पर भी सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस के नेताओं को भ्रष्टाचार की इजाजत नहीं मिली तो वह भ्रष्टाचार का शोर डाल रहे हैं।  यह कांग्रेस की विकास विरोधी सोच का परिचायक है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए एम्स जैसे संस्थान की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रयासों की बदौलत आज एम्स में हर सुविधा मिल रही है। इस बार के दौर में ही एम्स को 100 करोड रुपए से ज्यादा की सौगात मिल चुकी है जिसमें प्रदेश का इकलौता पेट स्कैन और स्पेक्ट्रम सीटी जैसी सुविधा और लेवल 3 वायरल डायग्नोज रिसर्च  लैबोरेटरी, अमृत फार्मेसी के साथ–साथ 250 बेड का विश्राम घर भी शामिल हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जितनी बार भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हुआ है, उतनी बार प्रदेश और एम्स को सैकड़ों करोड़ की सौगात मिलती है। इसके बाद भी कांग्रेस द्वारा इस तरह की बातें की जा रही है। यह सब इसलिए हो रहा है कि कुछ भ्रष्टाचारी लोगों को एम्स में भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय नड्डा ने पांच बार हिमाचल का दौरा किया और 1786 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदेश के लिए स्वीकृत करवाई। इस बार के दौरे में एम्स बिलासपुर में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से एक सराय के निर्माण का भूमि पूजन किया। जहां मरीजों के तीमारदारों और अभिभावकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक वायरोलॉजी लैब की आधारशिला भी नड्डा ने रखी। जिससे प्रदेश में संक्रामक रोगों की जांच व अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी। चंबा, हमीरपुर और नाहन में मेडिकल कॉलेज खोलने और प्रत्येक के लिए 265-265 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाने में नड्डा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अलावा, हिमाचल के कई हिस्सों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य संस्थान खोलने के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई है।

प्रदेश में वन, चिट्टा और स्क्रैप माफिया का कहर : डॉ. बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा प्रदेश में वन, चिट्टा और स्क्रैप माफिया ने कहर मचाया है। प्रदेश में खैर काटो जंगल काटो अभियान चल रहा है, सवाल यह है कि किसके संरक्षण में इस प्रकार का माफिया चल रहा है। चंबा की घटना सामने आई है। वन माफिया के लोगों ने एक वन कर्मचारी को गाड़ी से बांधकर एक किलोमीटर तक घसीटा और कश्मल से भरा वाहन दौड़ा कर ले गए। अगर खनन माफिया की बात करें तो ड्रोन से खींची गई कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें एक-एक खड्ड में 100 टीपर, जेसीबी, पोकलेन खनन करते दिखाई दे रहे हैं। मंडी जिले में हुई घटना तो जग ज़ाहिर है, जहां एसडीएम को दौड़ा कर पीटा गया। हिमाचल प्रदेश में स्थिति चिंताजनक हो गई है। ईमानदार पुलिसकर्मी ट्रांसफर कर दिए जाते हैं या उनके ऊपर भी कार्रवाई कर दी जाती है। नालागढ़ में माफिया से लोग परेशान है। अब तो कांग्रेस की सुप्रीमो राहुल गांधी ने भी बड़ा बयान दे दिया है कि कांग्रेस के लोग जो भाजपा से मिले हैं उनको भी छांटकर बाहर का रास्ता दिखाना है और इसमें उन्होंने हिमाचल का जिक्र भी किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed