{"_id":"680f6db0d47cc4eb9c0f04b7","slug":"ipl-2025-pbks-vs-dc-offline-tickets-for-punjab-and-delhi-match-will-be-available-from-wednesday-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs DC: पंजाब और दिल्ली के मैच के बुधवार से मिलेंगे ऑफलाइन टिकट, खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PBKS vs DC: पंजाब और दिल्ली के मैच के बुधवार से मिलेंगे ऑफलाइन टिकट, खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये; जानें
Mon, 28 Apr 2025 05:32 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 28 Apr 2025 05:32 PM IST
सार
IPL 2025: धर्मशाला में 30 अप्रैल से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच की ऑफलाइन टिकटों के लिए काउंटर लगाया जाएगा। कितने का होगा टिकट और बाकि जानकारी जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच धर्मशाला में 4 मई को होने वाले आईपीएल मैच की सोमवार को भी ऑफलाइन काउंटर पर टिकटों की बिक्री की गई। दर्शकों को काउंटर पर 2000 रुपये से ऊपर वाले ही टिकट लेने पड़े।
विज्ञापन
पहले दिन और दूसरे दिन ऑफलाइन टिकट लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह नजर नहीं आया। क्रिकेट प्रेमियों को कहना है कि इस बार अधिकतर टिकट लोगों ने ऑनलाइन ही खरीद ली है। काउंटर पर अब केवल 2,000 रुपये वाला टिकट ही मिल रहा है। पालमपुर के आशीष, राजेश, कांगड़ा के नरेश और पंकज ने कहा कि उम्मीद थी कि सस्ता टिकट 1500 रुपये में मिल जाएगा, लेकिन उन्हें 2000 रुपये वाला टिकट ही खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
अब 30 अप्रैल से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच की ऑफलाइन टिकटों के लिए काउंटर लगाया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों को इसका 1500 रुपये या फिर 1750 रुपये में सबसे सस्ता टिकट मिल सकता है। क्रिकेट प्रेमियों को पहले मैच के मुकाबले इस मैच के लिए थोड़े अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने मैच की टिकटों की बिक्री फ्रेंचाइजी की ओर से अभी शुरू नहीं की गई है। इस मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है। इस मैच की टिकट पहले दो मैचों के मुकाबले थोड़ी महंगी हो सकती है।