फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2025 Dharamshala Stadium will complete the 5000 run mark in IPL three matches are to be played here

IPL 2025: आईपीएल में 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करेगा धर्मशाला स्टेडियम, इस बार यहां खेले जाने हैं तीन मैच

Thu, 01 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 May 2025 05:00 AM IST
सार

IPL 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार आईपीएल के तीन मैच खेल जाने हैं। यह तय है कि दूसरे और तीसरे मैच में धर्मशाला स्टेडियम 5000 रनों के आंकड़े को पारा कर जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
IPL 2025 Dharamshala Stadium will complete the 5000 run mark in IPL three matches are to be played here
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इस बार धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैचों में 5,000 रनों के आंकड़े का छू लेगा। स्टेडियम आईपीएल मैचों में केवल 588 रन पीछे है। इस बार धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के तीन मैच खेल जाने हैं। यह तय है कि दूसरे और तीसरे मैच में धर्मशाला स्टेडियम 5000 रनों के आंकड़े को पारा कर जाएगा।

विज्ञापन


2010 से 2024 तक धर्मशाला में आईपीएल के 13 मुकाबले खेल गए हैं। इसमें 4412 रन बने हैं। मैचों की पहली बारी में 2389 और दूसरी पारी में 2023 रन टीमों ने बनाए हैं। 13 मैचों में 3033 गेंदें फेंकी गईं। पहली बारी में 1560 और दूसरी पारी में 1473 गेंद डाली गईं। वहीं आंकड़ों की बात की जाए तो पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने दूसरी पारी के मुकाबले अधिक रन बनाए हैं। जबकि पहली पारी के मुकाबले दूसरी पारी में कम गेंद डाली गईं।
विज्ञापन


धर्मशाला में पहली पारी का सर्वाधिक स्कोर 241 रन रहा है। जबकि दूसरी पारी का स्कोर 198 रन है। 2024 में रॉयल चैलेंजर बंगलुरू ने पंजाब के खिलाफ बनाया था। पारी में सबसे कम स्कोर 116 रनों का है। अभी तक धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की दोनों पारियों में 4339 रन ही बने हैं। जबकि टी-20 में टीमें 2192 रन बना पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि इस सीजन में धर्मशाला स्टेडियम आईपीएल मैचों में 5000 रनों के आंकड़े को पूरा कर लेगा। अभी तक धर्मशाला स्टेडियम में किसी अन्य फॉर्मेंट में 5000 रन नहीं बन पाए है। उम्मीद है कि 8 मई के मैच में धर्मशाला स्टेडियम यह आंकड़ा छू लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed