{"_id":"67e4070eaf4d1fcc400756ac","slug":"international-paragliding-championship-bilaspur-india-dominates-in-men-south-korea-in-women-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप बिलासपुर: पुरुषों में भारत, महिलाओं में दक्षिण कोरिया का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप बिलासपुर: पुरुषों में भारत, महिलाओं में दक्षिण कोरिया का दबदबा
Thu, 27 Mar 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:00 AM IST
सार
जिला बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के तहत बंदलाधार में सुबह 8 बजे से उड़ानें शुरू हुईं। वीरवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के तहत बुधवार को पायलटों सुबह से शाम तक उड़ानें भरीं। पायलटों ने बंदलाधार से उड़ान भरी और हवा में करतब करते हुए सांडू मैदान के किनारे टारगेट जोन में लैंड किया। यहां पर जजमेंट पैनल ने सभी की उड़ानों को जांचा।
विज्ञापन
बंदलाधार में सुबह 8 बजे से उड़ानें शुरू हुईं। टेक ऑफ मास्टर के दिशा निर्देशानुसार सभी पायलटों ने बारी-बारी उड़ानें भरीं। इवेंट के चौथे दिन तक हुए पांच राउंड के बाद लीडरबोर्ड में भारत पहले और नेपाल दूसरे नंबर पर है। महिलाओं में दक्षिण कोरिया पहले व दूसरे और सऊदी अरब तीसरे नंबर पर चल रहा है। इसमें पायलट इवेंट की अंतिम उड़ान भरेंगे। वीरवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इवेंट कॉर्डिनेटर रोहित अग्रवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पहली बार एफएआई की ओर से प्रायोजित कैटेगरी टू पैराग्लाइडिंग इवेंट का आयोजन किया गया है। वहीं पर्यटन विभाग के अधिकारी रितेश पटियाल ने बताया कि राज्य सरकार हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन करवा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आकर्षित होकर हिमाचल प्रदेश में आएं और यहां पर पर्यटन को गति मिल सके। जजमेंट पैनल में चीफ जज रुस्तम हैं। टेक ऑफ मास्टर के रूप में बिलासपुर के सीनियर पायलट अतुल शर्मा और उनकी टीम सहित सेफ्टी इंचार्ज पुनीत चंदेल के साथ सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य जज भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से अक्षय कुमार, ऋषि राज, योगराज, सन्नी रावत, इंद्र देव, अभिषेक शर्मा और मोहर सिंह बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। नेपाल की टीम में अंजन कवर, अमन थापा, तोरेन गुरुंग शामिल हैं। महिलाओं में दक्षिण कोरिया की ओर से जंगमीन कांग इयूनयंग चो शामिल हैं। वहीं सऊदी अरब की ओर से नेहाल बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।