फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   International Mahashivratri Festival Mandi first Jaleb will be held on 27th February

International Mahashivratri Festival Mandi: 27 फरवरी को निकलेगी पहली जलेब, विदेशी कलाकार भी मचाएंगे धमाल

Mon, 20 Jan 2025 09:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 Jan 2025 09:56 PM IST
सार

International Mahashivratri Festival Mandi: मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पहली जलेब 27 फरवरी को निकाली जाएगी। सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन सेरी मंच पर 27 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा। 

विज्ञापन
International Mahashivratri Festival Mandi first Jaleb will be held on 27th February
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहली जलेब 27 फरवरी को निकाली जाएगी। मध्य जलेब 2 मार्च और तीसरी एवं अंतिम जलेब 5 मार्च को निकलेगी। इनमें आकर्षक झांकियां भी शामिल की जाएंगी। सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन सेरी मंच पर 27 फरवरी से 4 मार्च तक किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में इस बार अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी शिरकत करेंगे। दलों को बुलाने की सारी औपचारिकताएं मेला कमेटी की ओर से पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन

उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल पटियाला को भी आमंत्रित कर लिया गया है। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर की अध्यक्षता में सोमवार को संस्कृति सदन कांगणीधार में आम सभा का आयोजन किया गया। मेले के आयोजन से जुड़ी विभिन्न उपसमितियों के गैर सरकारी और सरकारी सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव रखे। देवी-देवताओं और देवलुओं के ठहरने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, खेल प्रतियोगिताएं, शहर की सजावट, आय-व्यय, सड़कों के रखरखाब, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्मारिका प्रकाशन, प्रदर्शनियों लगाने आदि के बारे में चर्चा की गई।

विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि इस साल मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। कुल्लू दशहरा की तर्ज पर विदेशी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। मेले में देवी-देवताओं के आदर सत्कार के साथ ही जन भावनाओं का पूरा सम्मान सुनिश्चित होगा।

चंद्रशेखर ने कहा कि महाशिवरात्रि मेला देवी-देवताओं का मेला है। यहां उनके सत्कार के समुचित प्रबंध होंगे। सभी सांस्कृतिक संध्याओं में मंत्रिपरिषद के सदस्यों का आना सुनिश्चित किया जाएगा। आम सभा में कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, मेयर वीरेंद्र भट्ट, चेतराम ठाकुर, सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed