फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If America imposes tariff Himachal pharma industry will be affected

Himachal: अमेरिका ने टैरिफ लगाया तो हिमाचल का फार्मा उद्योग होगा प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

Sun, 13 Apr 2025 12:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Apr 2025 12:05 PM IST
सार

हिमाचल की करीब 270 कंपनियों पर अमेरिका की ओर से फार्मा उद्योग पर टैरिफ लगाने का सीधा प्रभाव पड़ेगा।  इस समय भारत से अमेरिका निर्यात होने वाली दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगता। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
If America imposes tariff Himachal pharma industry will be affected
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अमेरिका की ओर से फार्मा उद्योग पर टैरिफ लगाने की स्थिति में हिमाचल की करीब 270 कंपनियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। हिमाचल में करीब 650 फार्मा कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें से 270 कंपनियां अपने उत्पाद निर्यात करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन में गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) प्रमाणित हैं। हिमाचल से सालाना करीब 10,000 करोड़ की दवाएं निर्यात होती हैं। इस समय भारत से अमेरिका निर्यात होने वाली दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगता।

विज्ञापन


हालांकि अमेरिका से आयात होने वाली दवाओं पर भारत 10 फीसदी टैरिफ लगाता है। बद्दी में घरेलू और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की निर्माण इकाइयां हैं। देश में कुल दवा निर्माण का करीब 35 फीसदी हिमाचल में तैयार होता है। शुरूआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने जब रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की तो फार्मास्यूटिकल्स, कॉपर, सेमीकंडक्टर, लकड़ी, बुलियन, एनर्जी और कुछ मिनरल को टैरिफ से छूट दी, क्योंकि यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। रेसिप्रोकल टैरिफ में फार्मास्यूटिकल्स को राहत इसलिए मिली क्योंकि आयातित दवाएं, विशेष रूप से भारत से आने वाली जेनेरिक दवाएं, अमेरिकी हेल्थ सिस्टम की लागत को कम रखने में मदद करती हैं। हिमाचल के फार्मा उद्योग संचालक अमेरिका के रुख पर नजर बनाए हैं।

विज्ञापन

9 जुलाई तक टाला है टैरिफ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को कहा था कि फार्मास्युटिकल्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से दी गई छूट जल्द समाप्त होगी। मंगलवार रात उन्होंने कहा कि, हम बहुत जल्द ही फार्मास्युटिकल्स पर एक बड़ा टैरिफ लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। हालांकि किस देश पर कितना टैरिफ लगेगा इसे लेकर ट्रंप ने स्थिति साफ नहीं की है। भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में फार्मास्युटिकल्स का निर्यात करता है। अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का 2 अप्रैल को एलान किया था, लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए 9 जुलाई तक टाल दिया। 

केंद्र से उठाएंगे मामला
अगले 90 दिनों के लिए अमेरिका ने सभी टैरिफ टाल दिए हैं। देखना होगा अमेरिका कितना टैरिफ घोषित करता है। जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से भी मामला उठाया जाएगा- हर्षवर्धन सिंह चौहान, उद्योग मंत्री

अमेरिकी रुख पर नजर
हिमाचल के दवा उत्पादक अमेरिकी टैरिफ को लेकर अमेरिका के रुख पर नजर बनाए हैं। भारत की दवाओं पर अमेरिका में कोई टैरिफ नहीं था - सतीश कुमार सिंघल, चेयरमैन, हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed