फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPTDC 10 percent discount on room bookings for newlywed couples at Tourism Corporation hotels on Karwa Chauth

करवाचौथ: हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में नवविवाहित जोड़ों को कमरे की बुकिंग पर 10 फीसदी छूट, जानें अन्य ऑफर

Fri, 23 Oct 2026 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 07:42 PM IST
सार

एचपीटीडीसी की ओर से विशेष छूट के तहत करवाचौथ के अवसर पर होटल में ठहरने की योजना बना रहे दंपती कमरे की बुकिंग पर रियायती दरों का लाभ उठा सकेंगे। 

विज्ञापन
HPTDC 10 percent discount on room bookings for newlywed couples at Tourism Corporation hotels on Karwa Chauth
एचपीटीडीसी होटल पीटरहाॅफ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में कमरे की बुकिंग पर नवविवाहित जोड़ों के लिए करवाचौथ व्रत पर 10 फीसदी छूट देगा। यह ऑफर 29 अक्तूबर को प्रदेश भर के तहत निगम के आते सभी 56 होटलों में लागू होगी। एचपीटीडीसी की ओर से यह विशेष छूट के तहत करवाचौथ के अवसर पर होटल में ठहरने की योजना बना रहे दंपती कमरे की बुकिंग पर रियायती दरों का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, पूजा की थाली उपलब्ध होने से व्रत रखने वाली महिलाओं को होटल में ही पूजा से जुड़ी आवश्यक सामग्री मिल सकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बारे में एचपीटीडीसी के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि करवाचौथ पर नवविवाहित जोड़ों के लिए 10 फीसदी छूट का ऑफर दिया जाएगा। निगम की इस पहल से करवाचौथ पर हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है। दंपती त्योहार के अवसर पर पर्यटन स्थलों की सैर के साथ होटल में खास समय बिता सकेंगे। प्रदेश भर के 56 होटलों में छूट की सुविधा मिलने से प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर ठहरने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed