फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 12th English Exam Update March 29 from 2 to 5 PM hp board 12th rescheduled exam date

HPBOSE 12th English Exam Update: आ गई डेट, इस दिन हिमाचल में होगी 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा

Mon, 10 Mar 2025 08:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Mar 2025 08:16 PM IST
सार

HPBOSE 12th English Exam Update: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया था। वहीं, अब ये परीक्षा 29 मार्च को 2 से 5 बजे तक होगी। 

विज्ञापन
HPBOSE 12th English Exam Update March 29 from 2 to 5 PM hp board 12th rescheduled exam date
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8 मार्च को रद्द हुई 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन अब 29 मार्च को करेगा। यह परीक्षा प्रदेश भर में 2,300 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे सत्र में सांय दो से पांच बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के दौरान प्रदेश भर में नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आते 93,494 के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सात मार्च को जिला चंबा के तहत आती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी में 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र स्टाफ ने 8 मार्च को होने वाले जमा दो कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र को खोल दिया था। इसकी शिकायत बोर्ड प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से मिली थी। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम मित्र मोबाइल एप पर अपलोड किए गए वीडियो से भी इसकी पुष्टि की थी। इसके चलते हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो कक्षा की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जमा दो अंग्रेजी विषय की रद्द की गई परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर में 29 मार्च को सायंकालीन सत्र में किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। रेगुलर, कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट, एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षा 29 मार्च को एक साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed