{"_id":"675056de095da6870b03b84d","slug":"hp-public-service-commission-has-invited-applications-12-posts-of-environmental-officer-will-be-filled-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मांगे आवेदन, पर्यावरण अधिकारी के भरे जाएंगे 12 पद, इतनी होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मांगे आवेदन, पर्यावरण अधिकारी के भरे जाएंगे 12 पद, इतनी होगी फीस
Wed, 04 Dec 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:49 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पर्यावरण अधिकारी के 12 पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। किन्हें मिलेगी फीस में छूट और अन्य के लिए क्या रहेगी फीस जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य लोकसेवा आयोग ने पर्यावरण अधिकारी के 12 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। यह पद पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग में भरे जाएंगे। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में एमएससी या पर्यावरण, सिविल इंजीनियरिंग से एमटेक पास करने वाले भर्ती के लिए पात्र होंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सामान्य, सामान्य शारीरिक रूप से विकलांग (अस्थि विकलांग, मूक-बधिर और श्रवण बाधित), ईडब्ल्यूएस (बीपीएल श्रेणी में शामिल नहीं), डब्ल्यूएफएफ, जरनल एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को 600 रुपये फीस देनी होगी। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अंडर यूआर बीपीएल वर्ग, एससी, एसटी, ओबीसी एक्स सर्विसमैन के लिए 150 रुपये फीस तय की गई है। प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक पुरुष अभ्यर्थी जो भारत सरकार के अधीन अपनी सामान्य सेवा अवधि पूरी करने के बाद रक्षा सेवाओं से कार्यमुक्त हुए हैं और हिमाचल प्रदेश के दृष्टिबाधित एवं दृष्टिबाधित पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। महिला अभ्यर्थियों को भी शुल्क से छूट रहेगी।
विज्ञापन