फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania met with Lok Sabha Speaker and discussed legislative matters

Himachal News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायी कार्यों पर चर्चा

Wed, 17 Dec 2025 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 17 Dec 2025 08:00 PM IST
सार

दिल्ली प्रवास के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। जानें क्या चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HP Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania met with Lok Sabha Speaker and discussed legislative matters
लोकसभा अध्यक्ष से मिलते विस अध्यक्ष पठानिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में संसदीय प्रणाली, विधायी कार्यों, भविष्य में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलनों और जोन स्तर के राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलनों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


पठानिया ने लोकसभा अध्यक्ष को बताया कि तपोवन धर्मशाला में आठ बैठकें आयोजित कर हिमाचल विधानसभा की एक कैलेंडर वर्ष के लिए निर्धारित 35 बैठकें पूर्ण कर ली गई हैं। तीनों सत्रों को मिलाकर सदन में कार्य उत्पादकता 98 प्रतिशत के लगभग रही है। तपोवन में 8 दिन की बैठकों के दौरान 1699 स्कूली छात्र-छात्राओं ने दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही को देखा जो सुदृढ़ लोकतंत्र का आधार है। दोनों के बीच लखनऊ में 18 से 25 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन और सम्मेलन में चर्चा के लिए लाए जाने वाले विषयों सहित देश व प्रदेश के कई सामाजिक तथा प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष से मिले सांसद सुरेश कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी, कर्मठ और समर्पित संगठनकर्ता हैं, जिनका राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा। सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां नेतृत्व का चयन योग्यता, अनुभव और समर्पण के आधार पर किया जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed