फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   How will the weather be on Diwali in Himachal Pradesh Know the full update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम, बारिश होगी या साफ रहेगा वैदर, पढ़ें पूरी अपडेट

Sun, 27 Oct 2024 11:05 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Oct 2024 11:05 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। बात दिवाली की करें तो दिवाली पर हिमाचल का मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
How will the weather be on Diwali in Himachal Pradesh Know the full update
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

दिवाली तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम पारा और चढ़ने के आसार हैं।  प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। ताबो में न्यूनतम पारा माइनस दो डिग्री तक पहुंच गया है। मैदानी जिलों के मौसम में भी अब ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है।  ऊना, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर का न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन


प्रदेश में 1 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है। हालांकि, 29 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार दिन में पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से रात को इन क्षेत्रों से गर्म हवाएं मैदानों में पहुंचते हुए ठंडी होंगी। इससे मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 1.1, केलांग में 1.9, कल्पा में 4.9, समदो में 5.1, रिकांगपिओ में 7.9, मनाली में 8.3, कांगड़ा में 11.5, हमीरपुर में 11.9, मंडी में 12.7, ऊना में 12.6, बिलासपुर में 13.2, शिमला में 13.4, धर्मशाला में 15.9 और नाहन में 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.6
बिलासपुर 32.6
चंबा 32.0
कांगड़ा 31.4
नाहन  31.0
धर्मशाला 29.9
मंडी 29.7
सोलन 28.8
शिमला 23.6
मनाली 22.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed