{"_id":"679f57ed06e35b1cd30aaeca","slug":"himachal-women-kabaddi-team-won-gold-medal-for-the-third-consecutive-time-in-the-national-kabaddi-championship-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Sports News: हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास, तीसरी बार बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Sports News: हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास, तीसरी बार बनी चैंपियन
Sun, 02 Feb 2025 05:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 02 Feb 2025 05:03 PM IST
सार
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने अपनी आक्रामक खेल शैली से हरियाणा को परास्त किया।
विज्ञापन
हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से हराकर अपने विजय अभियान को बरकरार रखा। यह उपलब्धि हासिल करने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम देश की पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने अपनी आक्रामक खेल शैली से हरियाणा को परास्त किया। हिमाचल की खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और हरियाणा की टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल के कार्यकाल में प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रदेश में कबड्डी को और अधिक लोकप्रिय बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन