फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Western disturbance active fromnight of 7 December yellow alert for rain and snowfall

Himachal Weather: सात दिसंबर की रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट, जानें

Thu, 05 Dec 2024 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आठ और नौ दिसंबर को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आठ दिसंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Western disturbance active fromnight of 7 December yellow alert for rain and snowfall
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम पारा 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। आठ और नौ दिसंबर को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। सात दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। आठ दिसंबर के लिए येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। उधर, मैदानी जिलों में अब हल्का कोहरा ही पड़ रहा है। वीरवार सुबह और शाम को बिलासपुर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में ही हल्का कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


दो दिनों तक लाहौल की पहाड़ियों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद वीरवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली और ऊंचे पहाड़ बर्फ की चांदी के चमक उठे। मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक जारी रही। वीरवार को सोलन में अधिकतम तापमान 23.5, नाहन में 23.2, बिलासपुर में 22.9, कांगड़ा में 22.8, हमीरपुर में 22.7, मंडी में 20.9, धर्मशाला में 21.0, शिमला में 18.2, मनाली में 15.4, कल्पा में 15.3 और नारकंडा में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार रात को ताबो, कुकुमसेरी, समदो, कल्पा के बाद अब भुंतर का न्यूनतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो 10.6
कुकुमसेरी 6.5
समदो 4.4
कल्पा  0.8
भुंतर 0.5
सोलन 2.0
ऊना  3.6
मंडी 3.9
बिलासपुर 5.1
कांगड़ा 5.5
धर्मशाला  6.9
शिमला  8.0
नाहन  10.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed