फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update Hindi Rain and snowfall forecast on December 5 and 7

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बदलने वाला है मौसम, होने वाली है बर्फ'भारी'; फटाफट जानें क्या है अपडेट

Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 
 

विज्ञापन
Himachal Weather Update Hindi Rain and snowfall forecast on December 5 and 7
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद राज्य में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। मंगलवार रात को ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार रात को पारा माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 24 घंटों में दो डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में दर्ज हुई है। कुकुमसेरी और कल्पा में भी रात का तापमान माइनस में चल रहा है। बिलासपुर और मंडी में कोहरा पड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। वीरवार और शुक्रवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर व लाहाैल-स्पीति जिला में बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। उधर, मनाली-लेह मार्ग के साथ शिंकुला दर्रा व जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। सामरिक महत्व के इस मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से वाहन चालकों के लिए यात्रा जोखिम भरी बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -9.8
कुकुमसेरी -3.9
कल्पा -1.5
रिकांगपिओ 1.2
मनाली 1.9
सुंदरनगर 2.6
सोलन 2.8
भुंतर 2.6
हमीरपुर 4.0
कांगड़ा  4.5
ऊना 5.5
बिलासपुर 6.0
शिमला  6.0
धर्मशाला 6.8
मंडी 8.1
नाहन 9.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed