फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Temperatures crossed 35 degrees at 9 places in Himachal 40 degrees in Una

Himachal Weather: हिमाचल के 9 स्थानों पर 35, ऊना में 40 डिग्री पार हुआ पारा; जानें बारिश को लेकर क्या है अपडेट

Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को प्रदेश के नौ स्थानों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ। बारिश की बात करें तो 15 और 16 मई को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather Temperatures crossed 35 degrees at 9 places in Himachal 40 degrees in Una
शिमला रिज मैदान (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मैदानी जिला ऊना में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में भी गर्माहट हो गई है। बुधवार को प्रदेश के नौ स्थानों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन


कब होगी बारिश ?
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के कई भागों में एक सप्ताह तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। 15 और 16 मई को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 17 और 18 मई को मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 19 व 20 मई को कुछ मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उधर, मंगलवार रात को निचार में 19.0, सांगला में 4.6, कल्पा में 4.2, भरमौर में 4.0, रिकांगपिओ में 3.0, कांगड़ा में 2.6, मूरंग में 2.2, कुकुमसेरी में 0.9 और गोंधला में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, कल्पा में 5.2, धर्मशाला में 15.6, ऊना में 17.0, नाहन में 19.1, केलांग में 2.9, सोलन में 14.9, मनाली में 9.5, कांगड़ा में 17.0, मंडी में 16.5, बिलासपुर में 17.3, हमीरपुर में 15.9, चंबा में 13.4, डलहाैजी में 15.9, कुकुमसेरी में 4.2, नारकंडा में 10.1, रिकांगपिओ में 7.7, कसाैली में 19.1 और पांवटा साहिब 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 40.2
हमीरपुर  38.5
बिलासपुर 38.1
धौलाकुआं  37.1
कांगड़ा 36.8
सुंदरनगर 36.3
बरठीं  36.2
मंडी 35.8
भुंतर 35.3
नाहन  34.3
धर्मशाला 32.1
सोलन  32.0
मनाली  26.4
शिमला  26.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed