फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Tabo temperature reached minus 9.4 degrees Sissu lake froze Gramphoo to Kaza road closed

Himachal Weather: सीजन में पहली बार ताबो का पारा माइनस 9.4 डिग्री, सिस्सू झील जमी; ग्रांफू से काजा मार्ग बंद

Wed, 20 Nov 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 20 Nov 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश तापमान गिरने से सिस्सू झील जमना शुरू हो गई है। झील पर बर्फ की परत जम गई है। वहीं, ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Himachal Weather Tabo temperature reached minus 9.4 degrees Sissu lake froze Gramphoo to Kaza road closed
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप सिस्सू झील तापमान में आ रही लगातार गिरावट के चलते जमना शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में सोमवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड हुई। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कुकुमसेरी में माइनस 3.2, केलांग में माइनस 2.3, समदो में माइनस 1.3 और कल्पा में 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तापमान गिरने से सिस्सू झील जमना शुरू हो गई है। झील पर बर्फ की परत जम गई है।

विज्ञापन


ग्रांफू से काजा मार्ग पर मंगलवार को पर्यटकों के वाहनों आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। कई वाहनों को पुलिस ने वापस भेजा। मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। 23 नवंबर तक सुबह-शाम के लिए कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में सबसे ज्यादा 26.2 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 से 24 नवंबर तक जिला लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


20 से 23 नवंबर तक प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मंगलवार को भुंतर के लिए देहरादून और जयपुर से उड़ानें हुई हैं। जिला चंबा में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। रात के समय कुछ जगह कोहरा भी पड़ रहा है। प्रदेश में बारिश न होने से शुष्क ठंड के चलते लोग वायरल जैसी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। कई किसान गेहूं की बिजाई के लिए बारिश का भी इंतजार कर रहे हैं। सूखे जैसे हालात में कुछ किसानों ने बिजाई भी शुरू कर दी है। राजधानी शिमला में दिन के समय मौसम साफ रहा। शाम पांच बजे के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। उधर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर ने बर्फबारी को लेकर लोगों को सचेत रहने को कहा है। सैलानियों सहित स्थानीय लोगों को सूचित किया गया है कि वे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रेकिंग न करें और अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं, ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से परहेज करें, जिससे सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब में छाया कोहरा, देरी से ऊना पहुंची ट्रेन
ऊना में सुबह और शाम की ठंड के बीच मंगलवार को कोहरे की चादर से कुछ राहत रही। हालांकि दिल्ली से ऊना आने वाली ट्रेनों पर हरियाणा और पंजाब के बीच कोहरे का असर रहा। मंगलवार सुबह आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 50 मिनट की देरी से आई।

ऊना से गर्म शिमला की रातें
प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा अन्य जगह के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। सोमवार रात को मनाली-रिकांगपिओ में न्यूनतम तापमान 2.7, भुंतर में 3.2, नारकंडा में 4.4, सोलन में 5.4, ऊना-भरमौर में 5.8, कांगड़ा में 7.0, हमीरपुर में 7.4, मंडी में 7.8, शिमला में 8.0, धर्मशाला-बिलासपुर में 9.0 और नाहन में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 26.2
हमीरपुर 26.1
बिलासपुर 25.9
कांगड़ा  24.9
मंडी 23.9
चंबा  23.7
सोलन 23.5
नाहन 22.5
धर्मशाला 21.9
शिमला 17.4
मनाली 17.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed