{"_id":"67025f2640a009ba3c03b3b6","slug":"himachal-weather-sunshine-across-the-state-weather-will-remain-clear-tomorrow-too-chances-of-rain-from-tuesday-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, कल भी साफ रहेगा मौसम, मंगलवार से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, कल भी साफ रहेगा मौसम, मंगलवार से बारिश के आसार
Sun, 06 Oct 2024 03:28 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:28 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में आठ अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में शनिवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। रविवार और सोमवार को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं। आठ अक्तूबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, बिलासपुर में 34.4, कांगड़ा में 31.6, मंडी में 30.9, चंबा में 31.3, सोलन में 30.5, धर्मशाला में 29.5, नाहन में 28.0, शिमला में 24.8, मनाली में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान में अब कम होना शुरू हो गया है। शुक्रवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 5.9, कल्पा में 7.6, कुकुमसेरी में 5.4, शिमला में 14.6 और धर्मशाला में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन